सिग्निफ़ाई ने स्मार्ट वॉटर हीटर और ओएफआर रूम हीटर के साथ भारत में अपना ईकोलिंक पोर्टफोलियो बढ़ाया

- थर्मोक्वाड स्मार्ट वॉटर हीटर में विज़ ऐप कनेक्टिविटी और वॉइस कंट्रोल की सुविधा है
- विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रेडिएटर रूम हीटर में सुपर टर्बो पीटीसी हीटिंग और कई कम्फर्ट मोड्स दिए गए हैं
नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026: लाइटिंग के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, सिग्निफ़ाई (यूरोनेक्स्ट: LIGHT) ने आज भारत में अपने ईकोलिंक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए वॉटर हीटर और ओएफआर रूम हीटर लॉन्च करने की घोषणा की। वॉटर हीटर रेंज में स्टोरेज और इंस्टेंट वॉटर हीटर शामिल हैं। इसके थर्मोक्वाड स्मार्ट मॉडल्स में विज़ ऐप कनेक्टिविटी और अमेज़ॅन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और ऐप्पल सिरी शॉर्टकट्स के जरिए वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इस पोर्टफोलियो में विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रेडिएटर रूम हीटर भी शामिल हैं।
इस लॉन्च के साथ, सिग्निफ़ाई अपने ईकोलिंक ब्रांड को बढ़ाते हुए दो ऐसे होम अप्लायंसेज लेकर आया है, जो घर की रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करते हैं। वॉटर हीटर की यह रेंज बेहतरीन कंट्रोल्स के साथ आती है और इसे जंग से बचाने, खारे पानी की समस्या से निपटने और पानी को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। विंटरकम्फर्ट रूम हीटर में कई रूम हीटिंग मोड्स और एडजस्टेबल थर्मोस्टेट है। साथ ही, सुपर टर्बो पीटीसी तकनीक से कमरे को तुरंत गर्म करने की सुविधा भी मिलती है।
इस लॉन्च पर बात करते हुए, सिग्निफ़ाई (ग्रेटर इंडिया) के सीईओ और एमडी, सुमित जोशी ने कहा, “जब हमने ईकोलिंक लॉन्च किया था, तब हमारा मकसद घर में रोज़ काम आने वाले अप्लायंसेज को एक बेहतरीन डिज़ाइन और शानदार परफॉरमेंस के साथ पेश करना था। ईकोलिंक के पंखे इसका बहुत बड़ा उदाहरण हैं, जिन्हें उनके डिज़ाइन और इस कैटेगरी में बिल्कुल नए रूप के लिए बहुत पसंद किया गया। उस सफलता ने हमें आगे बढ़ने का हौसला दिया है। अपनी इस नई हीटिंग रेंज के साथ, हम वॉटर हीटर्स में भी वही सोच लेकर आए हैं। इसमें खारे पानी जैसी भारत की दिक्कतों को ध्यान में रखकर नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और इसकी बिल्ड क्वालिटी पर खास ध्यान दिया गया है। हमारा लक्ष्य एकदम साफ़ है: ऐसे प्रोडक्ट्स बनाना जिन पर परिवार सालों-साल भरोसा कर सकें, और ईकोलिंक को एक ऐसा ब्रांड बनाना जिसे भारतीय ग्राहक पहचानें और जिससे वे जुड़ाव महसूस करें।”
पोर्टफोलियो को बढ़ाने के बारे में और जानकारी देते हुए, सिग्निफ़ाई (ग्रेटर इंडिया) के हेड ऑफ कंज्यूमर बिज़नेस, सी. अरुण कुमार ने बताया, “जब लोग कोई होम अप्लायंसेज चुनते हैं, तो वे सिर्फ उसके काम करने के तरीके को ही नहीं देखते। वे यह भी जानना चाहते हैं कि वह कैसा परफॉर्म करता है, कितने दिन चलेगा, उसे इस्तेमाल करना कितना आसान है और क्या उसका डिज़ाइन दूसरों से अलग है। ईकोलिंक का भी यही मतलब है। हमने यह रेंज इन्हीं उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाई है—खारे पानी के लिए डिज़ाइन किए गए टैंक और हीटिंग एलिमेंट्स से लेकर थर्मोक्वाड स्मार्ट के कंट्रोल्स तक। अपनी नई हीटिंग रेंज के साथ, हम ईकोलिंक को पूरे भारत में और भी ज़्यादा घरों तक पहुंचा रहे हैं।”
ईकोलिंक स्मार्ट वॉटर हीटर्स: कंट्रोल्स के साथ बेहतरीन सुविधा ईकोलिंक वॉटर हीटर की रेंज में स्क्वायर और वर्टिकल सिलेंडर डिज़ाइन वाले स्टोरेज मॉडल्स के साथ इंस्टेंट वॉटर हीटर भी शामिल हैं। इस स्मार्ट रेंज की सबसे खास पेशकश थर्मोक्वाड स्मार्ट है, जो 15-लीटर और 25-लीटर की क्षमता में आता है। यह विज़ ऐप से कनेक्ट हो जाता है और अमेज़ॅन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और ऐप्पल सिरी शॉर्टकट्स को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स अपने फोन या आवाज़ (वॉइस कमांड) से पानी गर्म करने को कंट्रोल कर सकते हैं।
यूज़र्स कहीं से भी हीटर चालू कर सकते हैं और विज़ ऐप के ज़रिए हीटर ऑन होने का समय सेट कर सकते हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर उन्हें गर्म पानी तैयार मिले।
स्टोरेज पोर्टफोलियो में 10-लीटर, 15-लीटर और 25-लीटर की क्षमता वाले थर्मोक्वाड स्क्वायर मॉडल्स और इन्हीं क्षमताओं में थर्मोवॉल्ट वर्टिकल सिलेंडर मॉडल्स भी शामिल हैं। इन वॉटर हीटर्स को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी से 5-स्टार रेटिंग मिली है।
गर्म पानी की अलग-अलग ज़रूरतों के लिए, थर्मोगो इंस्टेंट रेंज 1-लीटर, 3-लीटर और 5-लीटर के विकल्पों में मौजूद है।
स्टोरेज रेंज की प्रमुख तकनीकें:
- ग्लासवॉल्ट टैंक तकनीक: इसे जंग से बचाने के लिए, ऊंचे तापमान पर स्टील के टैंक पर ग्लास-इनेमल की कोटिंग की गई है।
- ड्यूराकोर हीटिंग एलिमेंट: इन्कोलॉय 800 निकेल-क्रोमियम अलॉय और एक सुरक्षित ग्लास कोटिंग से बना यह एलिमेंट खारे पानी में भी खराब नहीं होता।
- हीटलॉक इन्सुलेशन: हाई-डेंसिटी वाले प्रेशर-इन्जेक्टेड पॉलीयूरेथेन फोम (PUF) इन्सुलेशन से पानी ज़्यादा देर तक गर्म रहता है, जिससे बार-बार हीटर चलाने की ज़रूरत नहीं पड़ती और बिजली की बचत होती है।
- ट्रिपल सेफ प्रोटेक्शन: सुरक्षा के लिए इसमें ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ़, प्रेशर रिलीज़ और ओवरहीटिंग व ड्राई हीटिंग से बचाव जैसी खूबियां दी गई हैं।
- ऑपरेटिंग स्पेसिफिकेशन्स: स्टोरेज मॉडल्स 2 kW हीटिंग पावर और 8 बार तक का प्रेशर झेलने की क्षमता के साथ आते हैं। इसमें टेम्परेचर डिस्प्ले और टच कंट्रोल भी दिए गए हैं।
विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रूम हीटर्स: रोज़मर्रा की गर्माहट पर ज़्यादा कंट्रोल
ईकोलिंक विंटरकम्फर्ट ऑयल-फिल्ड रेडिएटर कमरे को अपनी ज़रूरत के हिसाब से गर्म रखने की सुविधा देता है। इसमें अलग-अलग हीटिंग आउटपुट और कंट्रोल के साथ डिजिटल और एनालॉग मॉडल्स शामिल हैं।
डिजिटल मॉडल में 11 Z-शेप वाले फिन्स, एक डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल पैनल और एक आरएफ रिमोट दिया गया है। एनालॉग रेंज 11-फिन और 13-फिन के विकल्पों में मौजूद है, जिसमें हाइब्रिड फिन डिज़ाइन, थर्मोस्टेट, 360-डिग्री घूमने वाले पहिये और कॉर्ड वाइन्डर (तार लपेटने की सुविधा) है।
इस रेंज में ये खूबियां शामिल हैं:
- सुपर टर्बो पीटीसी हीटिंग: ज़्यादा गर्माहट के लिए एक अतिरिक्त सिरेमिक हीटिंग एलिमेंट दिया गया है। एनालॉग मॉडल्स 400 W तक की अतिरिक्त हीटिंग देते हैं, जिससे कुल आउटपुट 2,900 W हो जाता है। वहीं, डिजिटल मॉडल का कुल आउटपुट 2,700 W है।
- कई हीटिंग मोड्स: इसमें ईको (1,000 W), कोज़ी (1,500 W) और बूस्ट (2,500 W) मोड्स दिए गए हैं, जिससे यूज़र्स अपनी ज़रूरत के हिसाब से गर्माहट चुन सकते हैं।
- डिजिटल कंट्रोल्स: डिजिटल मॉडल में टच कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले और कहीं से भी काम करने वाला आरएफ रिमोट शामिल है।
- सुरक्षा फीचर्स: सुरक्षित इस्तेमाल के लिए, इसमें टिप-ओवर ऑटो कट-ऑफ़ और थर्मल प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं हैं।
- सेफस्टोर: रेडिएटर को लिटाकर रखने पर भी तेल छलकने से रोकने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है। विंटरकम्फर्ट ओएफआर रूम हीटर्स दो साल की वारंटी के साथ आते हैं।
कीमत, वारंटी और उपलब्धता
नई ईकोलिंक हीटिंग रेंज सिग्निफ़ाई के D2C चैनल्स, अमेज़न इंडिया, फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब और प्रमुख रिटेल दुकानों पर मिलेगी।
शुरुआती कीमतें:
- ईकोलिंक इंस्टेंट वॉटर हीटर्स: शुरुआती MRP 5,999 रुपये
- ईकोलिंक स्टोरेज वॉटर हीटर्स: शुरुआती MRP 13,999 रुपये
- विंटरकम्फर्ट ओएफआर रूम हीटर्स: शुरुआती MRP 16,999 रुपये
वारंटी:
- थर्मोक्वाड और थर्मोवॉल्ट स्टोरेज वॉटर हीटर्स: टैंक पर 10 साल की वारंटी, हीटिंग एलिमेंट पर 4 साल की वारंटी* और प्रोडक्ट पर 4 साल की वारंटी*।
- थर्मोगो 3-लीटर हाई-राइज इंस्टेंट वॉटर हीटर: टैंक पर 7 साल की वारंटी*, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल की वारंटी* और प्रोडक्ट पर 3 साल की वारंटी*।
- अन्य थर्मोगो इंस्टेंट मॉडल्स: टैंक पर 5 साल की वारंटी, हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल की वारंटी और प्रोडक्ट पर 3 साल की वारंटी।
- विंटरकम्फर्ट ओएफआर रूम हीटर्स: 2 साल की वारंटी*।
ईकोलिंक 300 से ज़्यादा शहरों में 24 घंटे के अंदर इंस्टॉलेशन का वादा करता है। वॉटर हीटर की स्टोरेज रेंज में फ्री इंस्टॉलेशन और कनेक्टिंग पाइप्स भी दिए जाते हैं।
नियम व शर्तें लागू

Pacific Map is a digital resource featuring detailed maps of the Pacific coast, its islands, cities, harbors, beaches, and natural landmarks. Interactive sea and road maps display routes, distances, ferry lines, and ocean depths across each region. All maps can be viewed and printed at https://pacific-map.com/ free of charge. It also features Australia, New Zealand, Japan, and the Hawaiian Islands with accurate printable plans of every coastal town.
мостбет казино, мостбет казино – это популярный онлайн-ресурс для игроков. Здесь можно найти разные игры и шансы. Пользователи могут получить удовольствие на современных слотах, а также взаимодействовать в турнирах. Обширная поощрительная программа делает игру еще более интересной.
Instagram follower growth